फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हर बूथ पर सुबह 10 बजे तक अपना पूरा वोट पड़ जाए

हर बूथ पर सुबह 10 बजे तक अपना पूरा वोट पड़ जाए

Thu, 18 Apr 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
हर बूथ पर सुबह 10 बजे तक अपना पूरा वोट पड़ जाए
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 20 अप्रैल को होने वाली चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बरेली और बदायूं के पार्टी कार्यकर्ताओं की ताबड़तोड़ बैठकें कीं। बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए बूथ और सेक्टर के अलावा विस्तारक और जनप्रतिनिधि सब जी जान से जुटें और जनसभा में एतिहासिक भीड़ जुटाएं। सुनील बंसल ने बूथ और सेक्टर अध्यक्षों से कहा कि मतदान के दिन सुबह 10 बजे तक भाजपा का पूरा वोट पड़ जाए। अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से ऊपर मतदान सुनिश्चित कराएं। तभी सरकार बनेगी।
विज्ञापन

डेलापीर स्थित होटल में भाजपा पदाधिकारियों की अहम मीटिंग में सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा संगठन के अलावा बूथ और सेक्टर अध्यक्ष सरकार के लाभार्थियों से रोजाना संपर्क करें और उनको भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करें। 23 अप्रैल को मतदान के दिन मतदाताओं को सुबह छह बजे से लाइन बूथों पर भेज दें, ताकि पार्टी का वोट सुबह 10 बजे पूरा पड़ जाए। प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत से ऊपर मतदान होना ही भाजपा सरकार बनने की गारंटी है। 20 अप्रैल को देवचरा में होने वाली प्रधानमंत्री की चुनावी सभा की सफलता के लिए बंसल ने कहा कि बरेली, बदायूं और आंवला के विस्तार, जिलाध्यक्ष, लोकसभा संयोजक, विधानसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक और विधायक तैयारियों में जुटें और जनता को अधिक से अधिक संख्या में पीएम की रैली में पहुंचने के लिए प्रेरित करें। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुनावी सभा की भीड़ विपक्षी दलों के होश उड़ा देगी। प्रदेश महामंत्री और बृज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने रैली की सफलता के लिए बूथ और सेक्टर के कार्यकर्ताओं से मेहनत से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में रविंद्र सिंह राठौर, डॉ. केएम अरोड़ा, सुभाष पटेल, संजीव्र अवाल, डा. सीपी चौहान, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश गंगवार, सतीश शर्मा, शैलेंद्र गौड़, डॉ. नरेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed