फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ऐरन के जन संपर्क जुटी भीड़, चुनाव प्रचार में उतरा ऐरन का पूरा परिवार

ऐरन के जन संपर्क जुटी भीड़, चुनाव प्रचार में उतरा ऐरन का पूरा परिवार

Sun, 14 Apr 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
ऐरन के जन संपर्क जुटी भीड़, चुनाव प्रचार में उतरा ऐरन का पूरा परिवार
बरेली। कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के चुनाव प्रचार में उनका पूरा परिवार उतर आया है। पत्नी सुप्रिया ऐरन तो पहले ही प्रचार में जुटी हुई हैं। अब उनकी दोनों बेटियां और दामाद भी गांव गांव वोट मांगने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज के कई दर्जन गांव में तूफानी दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी जुमलेबाजी से जनता अब आजिज आ चुकी है। उधर प्रवीण सिंह की बेटी पल्लवी ऐरन व दामाद शंकर ने शेरगढ़ में जनसंपर्क किया। इसके अलावा हाफिजगंज संवादात के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने हाफिजगंज में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। सभा के बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ बाइक से कई गांव में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विज्ञापन


रामनवमी पर मंदिर में सुप्रिया ने की प्रार्थना
इधर रामनवमी के अवसर पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कई मंदिरों में पूजा अर्चना कर कांग्रेस के विजयी होने की प्रार्थना की। इसके बाद शहर के अलग अलग इलाकों में घूम कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed