फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बालिश्त भर चौड़े निशान कुत्ते के पंजे के.. सुनकर भड़के ग्रामीण

बालिश्त भर चौड़े निशान कुत्ते के पंजे के.. सुनकर भड़के ग्रामीण

Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बालिश्त भर चौड़े निशान कुत्ते के पंजे के.. सुनकर भड़के ग्रामीण
बहेड़ी। उत्तराखंड सीमा के गांव जुगनूनागर और भाटिया फार्म के आसपास बाघ की मौजूदगी की खबर पर वन विभाग ने अपने जिन ‘एक्सपर्ट्स’ की टीम भेजी, उन्होंने मौके पर पगमार्क देखकर उन्हें कुत्ते का बता डाला। इस पर ग्रामीण बौखला गए, उन्होंने इलाके में नीलगायों के मारे जाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह भी दावा किया कि उन्होंने नदी किनारे बाघ को खुद आते-जाते देखा है। अब इस बारे में शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन

किच्छा नदी के तलहटी में भाटिया फार्म और जुगनूनागर गांव बसे हुए हैं। करीब दस दिनों से जंगल में लगातार नील गायों के शव मिल रहे थे। लोगों ने बताया कि रात को बाघ के गुर्राने की आवाजें भी आती हैं। बाघ की आमद से इन दो गांवों के अलावा अंजनिया, दोपहरिया, पंथपुरा गांव तक के ग्रामीण दहशत में हैं। आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारियों ने मामले को हल्के में लेते हुए कुछ वन रक्षकों को मौके पर जांच के लिए भेजा। वन रक्षकों ने बगैर ठीक से जांच किए ही पगमार्क को कुत्ते के बता डाला तो ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने पूछा बालिश्त भर चौड़े निशान कौन से कुत्ते के होते हैं। लोगों के हंगामे के बाद वन रक्षक लौट गए। उधर, आरएसएस के जिला संघ चालक शशांक भाटिया ने डीएम वीरेंद्र सिंह से मामले की शिकायत की। उन्होंने लखनऊ में भी अफसरों को जानकारी दी है। उधर, वन विभाग के एसडीओ आरबी सिंह और डीएफओ भरत लाल ने भी फोन पर हुई बातचीत में इलाके में बाघ न होने का दावा किया।
विज्ञापन


वन विभाग को संजीदगी से काम करना चाहिए। यह लोगों की जानमाल से जुड़ा हुआ मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।
- वीरेंद्र सिंह, डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed