फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होशियार! नामांकन के फोटो में जनसेवक दिखें, ‘हीरो’ नहीं

होशियार! नामांकन के फोटो में जनसेवक दिखें, ‘हीरो’ नहीं

Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
होशियार! नामांकन के फोटो में जनसेवक दिखें, ‘हीरो’ नहीं
बरेली। प्रत्याशियों के लिए यह अनिवार्य रूप से तय किया गया है कि नामांकन की तारीख से तीन महीने पूर्व अवधि के दौरान लिया गया उनका फोटो ब्लैक एंड व्हाइट बैक ग्राउंड का होना चाहिए। फोटो साधारण वस्त्रों में होना चाहिए। वर्दी और टोपी पहनकर खींचा गया फोटो नामांकन पत्र के साथ नहीं लगाया जा सकता है। फोटो में चेहरे की सरल अभिव्यक्ति और आंखें खुली होना भी आवश्यक है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 28 मार्च से शुरू हो रहे नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग की। बैठक में डीएम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि 28 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन का समय पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजेे तक रहेगा। मेन गेट और नामांकन कक्ष में सीसीटीवी कैमरा स्थापित है। उन्होंनेे कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश एक बार जरूर पढ़ लें ताकि आचार संहिता का पालन करने में आसानी रहे। यदि उम्मीदवार किसी अन्य निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करता है तो उसे अपने विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली से अपने नाम की प्रमाणित प्रतिलिपि नामांकन पत्रों की जांच से पूर्व रिटर्निंग आफीसर के सामने प्रस्तुत करनी होगी। नामांकन कक्ष में मोबाइल फोन ले जाना वर्जित होगा। इसके अलावा दामोदर स्वरूप पार्क में प्रथम बैरियर के पास प्रत्याशी के लिए तीन बड़े वाहन ही अनुमन्य होंगे।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के आपराधिक मामलों को भी करना होगा सार्वजनिक
मीटिंग में नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि दलों को प्रत्याशियों के आपराधिक मामले के बारे में सूचना की घोषणा तीन बार अलग-अलग तिथियों में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराना अनिवार्य होगा। इसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अवगत कराया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की गाड़ियों पर एक झंडा लगा है, उसे भी पुलिस हटवा रही है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन गाड़ियों की परमिशन मिली है, उन पर एक झंडा लगाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed