{"_id":"5c993596bdec22143f757e5f","slug":"31553544598-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राय साहब की दुकान पर लगी सील तो भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राय साहब की दुकान पर लगी सील तो भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम की टीम ने 16 लाख रुपये टैक्स की बकाएदारी में राय साहब गारमेंट्स शॉप पर सील लगाई तो व्यापारी भड़क गए। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। व्यापारियों ने कुछ रुपये जमा किए तो निगम टीम ने सील खोल दी। पूरे दिन चली कार्रवाई के दौरान करीब 50 लाख रुपये टैक्स वसूला गया।
प्रेमनगर में राजेश कुमार के नाम से पंजीकृत मार्केट में राय साहब गारमेंट्स, आईजीएम कंप्यूटर्स और प्रदीप खंडेलवाल आदि की दुकानें हैं। मार्केट पर 16.74 लाख रुपये टैक्स बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, कर अधीक्षक आरपी सिंह, आरआई धनवीर सिंह आदि की टीम दुकानें सील करने पहुंची तो व्यापारी विरोध करने लगे। बहस हुई तो निगम टीम ने राय साहब गारमेंट्स शॉप को सील कर दिया। इसके बाद तीन दुकानदारों ने 80-80 हजार रुपये टैक्स जमा किया और बाकी हिसाब निगम में आकर करने को कहा तो सील खोल दी गई। इसके अलावा पूरे दिन चली कार्रवाई के दौरान जोन एक में 851695 रुपये, जोन दो में 2124603 रुपये, जोन तीन में 843403 रुपये और जोन चार में 758411 रुपये टैक्स वसूला गया।
व्यापारी बोले, हो रहा है उत्पीड़न
बरेली। टैक्स वसूली के दौरान दुकानें सील करने को लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले सुदेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता समेत कई व्यापारी बुधवार को नगर निगम पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि टैक्स वसूली के लिए दुकानें सील करने का प्रावधान नहीं है। नगर निगम को पहले नोटिस देना चाहिए, लेकिन दुकानें सील कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। एक व्यापारी ओमप्रकाश अग्रवाल का टैक्स का विवाद भी उन लोगों ने हल करने की मांग की।