{"_id":"5c70539bbdec224af71523c8","slug":"31550865307-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेनका के ‘पसंद’ अशोक कुमार ही रहेंगे सीओ बहेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेनका के ‘पसंद’ अशोक कुमार ही रहेंगे सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीओ बहेड़ी अशोक कुमार के ढाई महीने पहले हुए ट्रांसफर और फिर वापसी के बाद दोबारा से उनके हटने की अफवाह उड़ी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री और विधायक के बीच गतिरोध भी बताया गया। हालांकि अफसरों ने आशंकाएं खारिज करके अशोक कुमार के ही सीओ पद पर रहने की बात कही है।
करीब ढाई महीने पहले सीओ बहेड़ी अशोक कुमार को नवाबगंज भेजकर वहां के सीओ पीतमपाल को बहेड़ी ट्रांसफर किया गया था। हालांकि कार्यभार ग्रहण करने से पहले ही यह ट्रांसफर निष्प्रभावी कर दिए गए। एसएसपी की इस कवायद के पीछे चर्चा थी कि बहेड़ी विधायक छत्रपाल की नाराजगी से सीओ को हटाया गया और केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मेनका गांधी के भरोसेमंद होने के चलते वापस तैनाती दे दी गई। शुक्रवार को बहेड़ी में मेनका के कार्यक्रम से पहले फिर अशोक कुमार के ट्रांसफर को लेकर चर्चा उठी। बहेड़ी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेनका गांधी ने साफ किया कि अशोक कुमार अच्छे अधिकारी हैं और जनता का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं। छत्रपाल के बारे में उन्होंने कहा कि विधायक उनकी पार्टी और परिवार का हिस्सा हैं तो नाराजगी का सवाल ही नहीं उठता। वहीं छत्रपाल का कहना था कि सीओ से उनकी कभी कोई नाराजगी नहीं थी, न ही उन्होंने उनका ट्रांसफर कराया था। वे सही काम कर रहे हैं। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी का ट्रांसफर नहीं हो रहा। चुनाव आयोग के निर्देश पर लगभग सभी संभावित ट्रांसफर किए जा चुके हैं।