{"_id":"5c61d5a8bdec224b6317b6dd","slug":"31549915560-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने बयान दर्ज कराने के लिए निदा को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने बयान दर्ज कराने के लिए निदा को बुलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी अध्यक्ष निदा खान की तीन तलाक मामले को लेकर अपने शौहर से चली कानूनी लड़ाई में चोटी काटने का फतवा देने वाले मौलाना के खिलाफ विवेचना बिथरी पुलिस को ट्रांसफर हो गई है। इसी केस से संबंधित मामले की एक जांच बारादरी पुलिस भी कर रही है। सीओ तृतीय ने निदा खान को चोटी कटवा मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए अपने दफ्तर बुलाया है।
सीओ थर्ड की ओर से निदा खान को सात फरवरी को एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें निदा खान को पुलिस विवेचना में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। हालांकि यह विवेचना किसी तरह की है, यह सीओ के नोटिस में स्पष्ट नहीं है। वहीं आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी अध्यक्ष निदा खान ने बताया कि मुईन सिद्दीकी ने उनके खिलाफ चोटी काटने का फतवा दिया था। उसी मामले में उन्होंने उन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना दो जगह चल रही है। एक मामले की विवेचना बारादरी पुलिस कर रही है, वहीं दूसरे मामले की विवेचना बिथरी चैनपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। निदा के अनुसार उनको भी नहीं पता कि सीओ थर्ड ने किस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए उनको अपने दफ्तर बुलाया है। निदा ने बताया कि सीओ ने सात फरवरी को नोटिस भेजा। मगर वह नोटिस उनको 11 फरवरी को मिला। नोटिस में बयान दो दिन के अंदर उपस्थित होकर दर्ज कराने को कहा गया था, मगर उनको नोटिस मिला ही चार दिन बा। इसलिए वह मंगलवार को सीओ थर्ड के दफ्तर जाकर अपना बयान दर्ज कराएंगी।