फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सुबह-शाम रिमझिम बारिश, शीतलहर से मिली राहत

सुबह-शाम रिमझिम बारिश, शीतलहर से मिली राहत

Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम रिमझिम बारिश, शीतलहर से मिली राहत
बरेली। भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। तीन दिन कोहरा और शीतलहर के बाद बुधवार को सुबह-शाम रिमझिम बारिश हुई। बरेली और आसपास के इलाकों में बारिश और दिन में धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4.0 और 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश भी होगी। हालांकि दिन में धूप भी खिलेगी। उत्तर-पूरब हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप कम हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 6.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 11.3 डिग्री पहुंच गया। बुधवार तड़के ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। नौ बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर में धूप खिल गई। उत्तर-पूरब हवा चलने से शीतलहर में कमी आई। लोगों को बर्फीली सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली। शाम होते ही एक बार फिर बादल छा गए और देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। 10 मिलीलीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से शाम तक हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दो दिनों में 20 से 25 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका है। आठ फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन


रबी फसलों को बारिश वरदान
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि सर्दी की दूसरी बारिश रबी फसलों खासकर गेहूं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों को अब गेहूं में पानी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि जितनी मात्रा में पानी की जरूरत थी, उतना मिल चुका है। इससे गेहूं की बाली मजबूत बनेगी। रबी की अन्य फसलों सरसों, मटर के अलावा सब्जियों के लिए भी बारिश वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed