फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जेई बोला, मैं डीएम का नहीं बीडीए का कर्मचारी हूं, डीएम साहब को बुलाओ...उनसे ही बात करुंगा

जेई बोला, मैं डीएम का नहीं बीडीए का कर्मचारी हूं, डीएम साहब को बुलाओ...उनसे ही बात करुंगा

Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
जेई बोला, मैं डीएम का नहीं बीडीए का कर्मचारी हूं, डीएम साहब को बुलाओ...उनसे ही बात करुंगा
बरेली। भर्ती परीक्षा में ड्यूटी लगाने पर डीएम के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने में बीडीए के अवर अभियंता फंस गए हैं। इसका ऑडियो भी वायरल हो चुका है। इधर, डीएम ने अभद्रता और अनुशासनहीनता करने वाले बीडीए के दोनों जेई के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल बृहस्पतिवार को हुई भर्ती परीक्षा की मीटिंग में बीडीए के एक जेई ने एडीएम सिटी के साथ बदसलूकी की थी। जबकि बीडीए के ही एक दूसरे जेई ने फोन से इस बैठक की सूचना देने वाले कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी से वार्ता के दौरान डीएम को लेकर अनुशासनहीनता करते हुए जवाब दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को शनिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षकों की भर्ती परीक्षा करानी है। इसे लेकर बृहस्पतिवार शाम कलक्ट्रेट में बैठक बुलाई गई थी। इसको लेकर कलक्ट्रेट के एक कर्मचारी ने बीडीए के जेई पीके गुप्ता को फोन किया तो परीक्षा में ड्यूटी लगी होेने की बात सुनकर जेई फोन पर ही भड़क गए। जब कर्मचारी ने जवाब दिया कि ये डीएम साहब का आदेश है तो जेई फिर उखड़ गए। बोले, वह डीएम के मातहत नहीं, बीडीए के कर्मचारी है। डीएम को भी मीटिंग में बुलाओ, अब उन्हीं से बात करेंगे। यह कहकर जेई ने फोन काट दिया। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया, जो एडीएम सिटी ओपी वर्मा सहित कई अधिकारियों के पास पहुंच गया। इतना ही नहीं, शाम को मीटिंग में बीडीए के दूसरे जेई जितेंद्र मोहन ने भी अध्यक्षता कर रहे एडीएम सिटी के साथ बदसलूकी कर दी। जेई ने यह कहकर परीक्षा ड्यूटी करने से इंकार कर दिया था कि जब चाहते हैं परीक्षा में ड्यूटी लगा देते हैं। उनका यह काम नहीं है। पिछली बार जो परीक्षा कराई गई थी, उसका पेमेंट अब तक नहीं मिला है। प्रशासन के एक सीनियर अफसर से इस तरह बात करने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जेई को काफी फटकारा था। बीडीए के जेई को लेकर यह दोनों ही मामले चर्चा में रहे। फिलहाल ऐसा दुस्साहस करने वाले दोनों ही अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मेरे संज्ञान में आया है कि बीडीए के दो जेई ने परीक्षा ड्यूटी से इंकार कर दिया था। साथ ही एडीएम सिटी के साथ भरी बैठक में बदसलूकी की। कलक्ट्रेट कर्मचारी से मेरे लिए भी उल्टी सीधी बात कही। इसका ऑडियो वायरल होने की सूचना मिली है। दोनों जेई के खिलाफ अनुशासनहीनता के लिए विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी। - वीरेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed