फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहले दिन ही पेपर आउट, विवि ने रद्द की परीक्षा

पहले दिन ही पेपर आउट, विवि ने रद्द की परीक्षा

Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन ही पेपर आउट, विवि ने रद्द की परीक्षा
एमजेेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षा शुरू होने के पहले दिन ही परीक्षा की शुचिता की धज्जियां उड़ गई। मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में बीए फाइनल इतिहास का पेपर आउट हो गया। जो परीक्षा बुधवार को होनी थी उसका पेपर मंगलवार को ही छात्रों को भी बांट दिए गए। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द कर दी है। अब ये परीक्षा चार अक्तूबर को दूसरी पाली में होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुई। बरेली और मुरादाबाद मंडल में बनाए गए 90 केंद्रों पर 90 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय की परीक्षा थी। हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में बीए फाइनल के छात्रों को इतिहास तृतीय का पेपर दे दिया गया, जबकि इसकी परीक्षा बुधवार को सुबह की पाली में होनी थी। कॉलेज प्रशासन ने आंख बंद करके न केवल पेपर का बंडल खोला बल्कि उसे छात्रों में बांट भी दिया। जब छात्रों ने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी तब सब हक्के बक्के रह गए। तब उन्हें पता चला कि गलत पेपर बांट दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी। विश्वविद्यालय ने तुरंत बीए तृतीय इतिहास की परीक्षा रद्द कर दी। कॉलेजों को इसकी सूचना भेजी गई।
विज्ञापन



बीए फाइनल इतिहास तृतीय का पेपर बुधवार को होना था। हिंदू कॉलेज में पेपर खोलकर छात्रों को पेपर बांट दिया गया था। सूचना मिलने पर पेपर निरस्त कर दिया है। अब इसकी परीक्षा चार अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएन पांडेय, परीक्षा नियंत्रक रुविवि

परीक्षाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे कॉलेज

मुख्य परीक्षाओं में भी कॉलेजों ने खिलवाड़ किया था। पेपर खोलने की जिम्मेदारी आंख मूंदकर बाहरी लोगों को दे दी गई। ऐसे शिक्षकों को पेपर सौंप दिए गए जो अप्रूव नहीं थे। इस पर कॉलेजों को जमकर लताड़ भी लगाई गई थी, लेकिन कॉलेजों ने इससे सबक नहीं लिया। हिंदू कॉलेज में भी मनमर्जी से पेपर खोल दिया गया। जबकि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने पहले ही निर्देश जारी किए थे, लेकिन कॉलेजों पर इसका असर नहीं पड़ा। कई सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ऐसे शिक्षक पेपर खोल रहे हैं, जो विश्वविद्यालय से अप्रूव ही नहीं हैं। अब कॉलेजों को हिदायत दी गई है कि अप्रूव शिक्षकों को ही परीक्षा से जुड़े कार्य दें।


पहले दिन पकड़े गए तीन नकलची
परीक्षा के पहले दिन तीन नकलची पकड़े गए। अनुबिश डिग्री कॉलेज में दो और एक अन्य कॉलेज में विश्वविद्यालय के सचल दल ने एक छात्र पकड़ा। बाकी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक निपटी। वहीं विश्वविद्यालय स्तर से भी परीक्षा की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हुई। हालांकि पहले दिन कई कॉलेजों के सीसीटीवी चल नहीं पाए। उनको निर्देश दिए गए कि परीक्षा के वक्त सीसीटीवी कैमरे ऑन रखें। विश्वविद्यालय के सचल दलों ने केंद्रों पर छापामारी की। बरेली कॉलेज में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी छापामारी करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed