{"_id":"5b6dde614f1c1bb8538b7f53","slug":"31533927009-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे भ्रमण करती रहेंगी पेट्रोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-प्रशासन अलर्ट, 24 घंटे भ्रमण करती रहेंगी पेट्रोलिंग पार्टियां
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-बदायूं हाईवे पर गुरुवार रात हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता और बढ़ा दी है। सुरक्षा के लिहाज से डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों की शनिवार 11 से सोमवार 13 अगस्त तक छुट्टी कर दी है। ड्यूटी में लगे मजिस्ट्रेटों को 24 घंटे निगरानी रखने को कहा है। उधर, बदायं- बरेली की सीमा से कछला तक पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सीओ और थानेदारों को मूवमेंट में रहने के निर्देश हैं। ट्रैफिक डायवर्जन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
बरेली-बदायूं हाईवे पर बवाल की शुरुआत एक मैजिक वाहन और डीसीएम के टकराने पर हुई थी। मैजिक वाहन में बरेली के किला छावनी निवासी करीब डेढ़ दर्जन कांवड़िया सवार थे। हादसे में लगभग सभी कांवड़ियों के चोटें आई थीं। कुछ गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए बरेली इज्जतनगर के कांवड़ियों ने तुरंत यूूपी 100 पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस आई और दो घायलों को ले गई, परंतु बाकी कांवड़िया वहीं तड़पते रहे। तब तक हाईवे पर दर्जनों कांवड़िया एकत्र हो गए। उन्होंने हाईवे पर उत्पात शुरू कर दिया। जिस डीसीएम ने टक्कर मारी, उसके चालक 35 वर्षीय प्रमोद पुत्र हरीश निवासी भुजगढ़ी थाना अन्नीया जिला बुलंदशहर को पीट दिया। साथ ही डीसीएम को आग के हवाले कर दिया। बाद में जो भी वाहन हाईवे से गुजरा उसमें तोड़फोड़ की। रूहेलखंड डिपो और दूसरी अन्य डिपो की रोडवेज बस पर पथराव किया गया। जिसमें सवार यात्री बस से उतरकर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। वहीं सड़क किनारे खड़े कई ट्रकों के शीशे तोड़ डाले। इसी दौरान मौके पर पहुंची बिनावर थाना पुलिस ने कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास किया, परंतु कांवड़िया पुलिस पर ही भारी पड़ गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया और सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। करीब एक घंटे तक हाईवे पर उत्पात होता रहा। बाद में एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पारसनाथ और कई थानों की पुलिस पहुंचे तो कांवड़ियों को बमुश्किल शांत किया गया। रात करीब एक बजे घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल भेजा गया। तब मामला शांत हुआ और कांवड़िया कछला गंगा घाट के लिए रवाना हो गए। --
वाहनों की चाबी तक निकाल ले गए कांवड़िया बरेली-बदायूं हाईवे पर हुए बवाल के दौरान चालक और हेल्परों को वाहन की चाबी निकालना तो दूर अपनी जान बचानी मुश्किल पड़ गई। वाहनों के चालक और हेल्पर दूर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हुआ। तब कहीं वाहन चालक हाईवे पर लौटे। परंतुु तब तक सभी वाहनों की चाबियां निकाल ली गई थीं। चालकों का कहना है कि वाहनों की चाबियां कांवड़ियों ने ही निकाली थीं।
विज्ञापन
कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। समस्त संबंधित अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश है।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम