{"_id":"5b5a18c44f1c1b58488b728f","slug":"31532631236-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के शहीदों के अदम्य साहस को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के शहीदों के अदम्य साहस को नमन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुश्मन पहाड़ों के ऊपर से हमला कर रहे थे। हमारी सेना विपरीत परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला कर रही थी। जवानों ने अपने अदम्य साहस से परिस्थितियों को मोड़ दिया और कारगिल की चोटी पर देश का झंडा फहराया। ऐसे शहीदों को नमन। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने यह संदेश गुरुवार को अमर उजाला की ओर से कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया।
शहीदों के सम्मान में अमर उजाला परिसर में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर सैनिकों के शौर्य को याद किया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि 1999 में आज ही के दिन करगिल पर विजय मिली थी। भारत के सपूतों ने बड़े साहस का परिचय दिया। हम सबका दायित्व है कि शहीदों के योगदान को विनम्रता पूर्वक याद करें और उनके उद्देश्य को पूरा करें। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी खंडेलवाल इडिबिल ऑयल के एमडी दिलीप खंडेलवाल, ओम रेजीडेंसी के डायरेक्टर हरदीप सिंह ओबेराय, मारिया फ्रोजेन एग्रो फूड प्रोडक्ट के डायरेक्टर मार्केटिंग ईशान खान और रायल फूड के एमडी मयंक पठानियां ने भी शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर डीएम और बीडीए वीसी को शाल ओढ़ाकर और तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स के संदीप अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल (प्रयाग मिल्क), अंबरीश अग्रवाल (अंबे स्टोर), बंटी खान (शाइनी फैबइंपैक्स प्रा. लि.), आरके गोला (आईसीएल ग्रुप), राजेंद्र अग्रवाल (राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट), अमित मनोहर (कामर्शियल टोयटा) पीटर विजय (हार्टमैन कालेज) का सहयोग रहा।