{"_id":"5aee0cdf4f1c1b58098b80fd","slug":"31525550303-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के लिए दो नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के लिए दो नमूने
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 06 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद संतोष गंगवार की निधि से सुभाषनगर पुरानी चांदमारी में बनी सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच शुरू हो गई है। आरईएस ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के दो नमूने लेकर उन्हें अलग-अलग लैब में जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही सड़क के खराब हिस्से का निर्माण फिर से शुरू करा दिया गया है। इससे मोहल्ले के लोगों को काफी राहत मिली है।
सुभाषनगर पुरानी चांदमारी में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की सांसद निधि से सीसी रोड का निर्माण हुआ था, लेकिन रोड मानक के अनुरूप न होने से वह एक महीने में ही टूट गई। इस मामले में कार्यदायी संस्था आरईएस के अभियंता निशाने पर आ गए। आरईएस के अधिशासी अभियंता जगभूषण शर्मा ने अभियंताओं की तीन सदस्यीय टीम से जांच कराई तो सड़क के निर्माण में धांधली की पुष्टि हुई। इस पर अब रोड निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के नमूने लेकर भी उनकी जांच कराई जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क के दो नमूने लिए गए हैं। इसमें एक नमूने की जांच विभाग अपनी लैब से कराएगा। जबकि दूसरा सैंपल दूसरी संस्था की लैब में भेजा जाएगा। ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया तक ठेकेदार से रोड के खराब हिस्से का निर्माण फिर से कराया जा रहा है।
अब रोड खराब हुई तो नहीं ठीक कराऊंगा: ईई
संतोष गंगवार की निधि से बनी सड़क के घटिया निर्माण के मामले में आरईएस के अधिशासी अभियंता जगभूषण शर्मा बोले, सीसी रोड बनने के कम के कम 14 दिन तक उस पर आवागमन नहीं होना चाहिए, जबकि रोड बनने के तुरंत बाद लोग गुजरने लगते हैं। इससे रोड की लेयर क्षतिग्रस्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार रोड को तो ठीक करा रहा हूं लेकिन लोग अगर इस बार भी नहीं मानें तो अब रोड को नहीं सुधारूंगा।