{"_id":"5aea1b234f1c1b9c098b7d6f","slug":"31525291811-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बरेली मंडल में तीन लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, बरेली मंडल में तीन लोगों की जान गई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 03 May 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश ने बुधवार की शाम तबाही मचाई। बरेली मंडल में तीन लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। बरेली जिले में दो लोगों की मौत हुई है जबकि पीलीभीत में एक व्यक्ति की जान गई।
बरेली में आंवला तहसील के गांव अख्तर नगर में शाम सात बजे तेज आंधी से मोहनलाल की दीवार गिर गई। इससे बाइक सवार महेश पाल (18) और उनका मौसेरा भाई रामेंद्र दीवार के मलबे में दब गए। महेशपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामेंद्र को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं देवरनिया क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर आंधी में कई पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।
बरेली में सेटेलाइट चौराहे पर आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क किनारे खड़ी पिकअप पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से शाहजहांपुर के सर्वेश (32) की मौत हो गई। वह हंडसर मीरानपुर कटरा के निवासी थे और बिजली का सामान खरीदने बरेली आए थे।
विज्ञापन
पीलीभीत के बीसलपुर में कासिमपुर मोड़ के पास आंधी में टूटकर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार दिलशाद (30) गिर गया। जब तक वह संभल पाता, पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर का रहने वाला था।
तेज आंधी के कारण बरेली शहर के कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। कहीं बिजली के तार टूटकर गिरे तो कहीं तार पर पेड़ गिर पड़े। शाम सात बजे से देर रात तक कई इलाकों में बिजली गुल रही। शाम को नगर निगम से पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी।