{"_id":"59908e7e4f1c1b1e3c8b4890","slug":"31502645886-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्न में डूबेंगे स्कूल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्न में डूबेंगे स्कूल कॉलेज
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
आजादी के जश्न में डूबेंगे स्कूल कॉलेज
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
आजादी के जश्न में डूबने को स्कूल कॉलेज तैयार हो गए हैं। स्कूल कॉलेजों में पूरे दिन आजादी का जश्न मनाया जाएगा। डिग्री कॉलेजों से लेकर इंटर कॉलेज और बेसिक स्कूलों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। डीआईओएस ने सभी इंटर कॉलेजों को कार्यक्रमों की सूची भी जारी कर दी है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस सरकारी दफ्तर रौशनी से जगमगाएंगे। उत्तम चुने जाने वाले दफ्तरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि जारी कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों में कार्यक्रम मनाए जाएं।
पंद्रह अगस्त पर कॉलेजों में यह होंगे कार्यक्रम
-शिक्षा विभाग के कार्यालयों पर रात में रौशनी रहेगी और प्रथम आने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
-पंद्रह अगस्त को सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकलेगी।
-सात बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से विहार कलां तक दौड़ होगी। बालिकाओं की पांच किमी की दौड़ होगी।
-सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा।
-नौ बजे से खेलकूद प्रतियोगिता की प्रतियोगिता होगी। स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के बारे में बताया जाएगा।
-दस बजे राष्ट्रभक्ति एवं सद्भावना रैली थाना किला से निकाली जाएगी।
- साढ़े बारह बजे जिला पंचायत सभागार में चित्रकला प्रदर्शनी होगी जिसमें सभी कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे।
-चार बजे स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट एवं झांकी बरेली कॉलेज बरेली से एनसीसी, पुलिस होम गार्ड्स रेडक्रास निकालेंगे। मार्च पास्ट बरेली कालेज से अयूब खां, नावल्टी, कोतवाली होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज में समाप्त होगी।
सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं भी गिनाई जाएंगी। इसके लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का चार पेज का संदेश जारी हुआ है। यह संदेश सभी कॉलेजों में पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों और भावी योजनाओं के बारे में बताया गया। डीआईओएस ने संदेश की कॉपी सभी कॉलेजों को जारी कर दी है। यह संदेश प्रधानाचार्य द्वारा पढ़कर छात्रों को सुनाया जाएगा।