{"_id":"5970c7834f1c1b3b6f8b4702","slug":"31500563331-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी सीएचसी पर अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी सीएचसी पर अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी सीएचसी पर अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहेंगे। केंद्र प्रभारी डॉ. केपी जोशी (बाल रोग विशेषज्ञ), उनके साथ सर्जन डॉ. जेपी मौर्य, स्त्री रोग के मामले डॉ. प्राची सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरुचि जोशी, परामर्शदाता डॉ. प्रमोद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, फार्मेसिस्ट विवेक और आईडी भट्ट मौजूद रहेंगे। मरीजों की तुरंत ही ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच भी निशुल्क की जाएगी। रोगियाें को अपनी पुरानी रिपोर्ट और एक्सरे को साथ लाना होगा। इस दौरान दवाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी। केंद्र प्रभारी डॉ. केपी जोशी ने बताया कि हर दिन यहां पांच सौ से अधिक मरीज आते हैं। बहेड़ी की आबादी करीब 70 हजार है। यहां वायरल और दाद, खाज खुजली के मरीज अधिक आ रहे हैं।