{"_id":"594debbf4f1c1ba8698b4659","slug":"31498278847-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राें को मिले चेक, खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राें को मिले चेक, खिल उठे चेहरे
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सबसे अधिक अंक पाने वाले छात्रों को अमर उजाला कार्यालय में सेलेक्शन प्वाइंट के नरेंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर छात्रों के अभिभावक भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में दस छात्रों में केवल लवी शुक्ला, बृजेश, यादवेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, वैभव प्रकाश और अंजली शर्मा ही चेक लेने पहुंचीं। सभी मेधावियों ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई में करेंगे। इंटरमीडिएट में लवी शुक्ला ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इस समय लखनऊ से लवी बीएससी कर रही हैं। लखीमपुर की रहने वाली लवी सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। बृजेश दिल्ली विश्वविद्यालय से मैथ्स आनर्स कर रहे हैं। इन्होंने जयनारायण इंटर कॉलेज से 96.2 फीसदी अंक इंटर में अर्जित किए थे। यादवेंद्र सिंह भी डीयू से बीएससी मैथ्स कर रहे हैं। बदायूं के रहने वाले यादवेंद्र सिंह ने इंटर में 96.6 फीसदी अंक पाए थे। प्रशांत कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक इंटर में पाए थे। शाहजहांपुर के प्रशांत एनडीए में जाना चाहते हैं। वैभव प्रकाश ने हाईस्कूल में 94.5 फीसदी अंक पाए थे। शाहजहांपुर के वैभव कोटा में कोचिंग कर रहे हैं। अंजली शर्मा सरस्वती विद्यालय मंदिर पूरनपुर में 96 फीसदी अंक से पास हुई हैं। अंजली सिविल की तैयारी कर रही हैं।