फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   300 police personnel for security of Ram barat

रामबरात में सुरक्षा को लेकर जुटेंगे 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी

Sun, 28 Mar 2021 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
300 police personnel for security of Ram barat
बरेली। रामबरात शनिवार को निकलेगी। प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बरात निकलने के दौरान जिन जगहों पर पहले विवाद हो चुके हैं वहां पहले से ही पुलिस तैनात रहेगी। बरात के आगे और पीछे भी पुलिस फोर्स रहेगी। सुरक्षा की कमान एसपी सिटी रविंद्र कुमार संभालेंगे।
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले निकलने वाली रामबरात को लेकर पुलिस सतर्क है। बरात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के बारे में बता दिया गया है। बरात में एक कंपनी आरएएफ, एक प्लाटून पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके अलावा एसपी सिटी समेत दो एडिशनल एसपी, शहर सर्किल के तीनों सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 40 सब इंस्पेक्टर, 150 सिपाही तैनात रहेंगे। चीता मोबाइल भी तैनात रहेंगी। बरात जिस थानाक्षेत्र से होकर निकलेगी, उसकी फोर्स भी साथ रहेगी। एसपी सिटी ने बताया कि 10 सालों में बरात के दौरान जहां-जहां विवाद हुए हैं, वहां पहले से ही पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। बरात में सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शनिवार देर शाम एसएसपी ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। उन्होंने किला और कोतवाली थानाक्षेत्र में गश्त की। संवेदनशील स्थलों को देखा। थाना पुलिस को हिदायत दी कि होली की ड्यूटी में कोई कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed