{"_id":"6402fa811b5c102ca305a0d2","slug":"28-day-old-girl-burnt-due-to-bed-caught-fire-from-mosquito-coil-in-bareilly-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मॉस्किटो क्वाइल से बिस्तर में लगी आग, 28 दिन की बच्ची की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मॉस्किटो क्वाइल से बिस्तर में लगी आग, 28 दिन की बच्ची की जलकर मौत
Sat, 04 Mar 2023 01:30 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:30 PM IST
सार
दंपती ने रात में मॉस्किटो क्वाइल सुलगा कर जमीन पर रख दी और सो गए। इससे बिस्तर ने आग पकड़ ली, जिससे उनकी बच्ची झुलस गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हजियापुर मोहल्ले के एक मकान में मच्छर भगाने के लिए सुलगाई गई क्वाइल से बिस्तर में लगी आग से जलकर नवजात बच्ची की मौत हो गई। साथ सो रहे माता-पिता ने लपटों से अहसास होने पर किसी तरह आग बुझाई भी, मगर तब तक 28 दिन की यह बच्ची 70 फीसदी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन
हजियापुर निवासी फरीद और उनकी पत्नी रुखसार बच्ची रौनक के साथ शुक्रवार रात एक ही बिस्तर पर सोए थे। इन लोगों ने फर्श पर क्वाइल सुलगाई थी। कुछ देर बाद बराबर में रखी अंडे की कैरेट ने आग पकड़ ली, फिर लिहाफ के कोने से आग बिस्तर में फैल गई। गहरी नींद में सो रहे माता-पिता बच्ची की चीख भी नहीं सुन पाए।
विज्ञापन
Trending Videos
आग जब फरीद की अंगुलियों तक पहुंची तो उनकी आंख खुली। देखा कि रौनक की तरफ बिस्तर में आग लगी हुई है। दंपती ने किसी तरह आग बुझाकर बच्ची को निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात वहां उसकी मौत हो गई।