{"_id":"68001b2721adfd48f304b16e","slug":"27-children-admitted-in-the-ward-most-of-them-are-suffering-from-diarrhea-bareilly-news-c-4-lko1064-619964-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वार्ड में 27 बच्चे भर्ती, सबसे ज्यादा डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वार्ड में 27 बच्चे भर्ती, सबसे ज्यादा डायरिया के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गर्मी का सीजन आते ही बच्चों में बीमारियां बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 27 बच्चे भर्ती हैं, जिन्हें डायरियां, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत रही। अप्रैल महीने में ही इतने बच्चे भर्ती होने से वार्ड फुल होने की कगार पर है। बृहस्पतिवार को आपोडी में मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज फिजिशियन को दिखाने के लिए आए।
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 30 बेड है और 27 बच्चे भर्ती हैं। इसमें 21 बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में है। कही-कही एक बेड पर दो बच्चे भर्ती हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कर्मेंद्र ने बताया कि इस मौसम में बच्चों पर डायरिया और बुखार का हमला बढ़ जाता है। बच्चों के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे समय में बच्चों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तबीयत खराब होने पर तत्काल बच्चों को डाॅक्टर को दिखाए जरूरत होने पर अस्पताल में भर्ती कराए।
ओपीडी में रही मरीजों की भीड
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को भी मरीजों की भीड़ रही। फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लगी रही। बुखार के साथ ही त्वचा की बीमारी के मरीज भी बढ़ गए हैं। फिजिशियन डॉ. वैभव शुक्ल ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द से पीड़ित है। कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उनको भर्ती किया गया। संवाद