फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   26-year record broken, highest rainfall in 24 hours

Bareilly News: टूटा 26 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश

Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
26-year record broken, highest rainfall in 24 hours
आंधी, गरज-चमक के साथ सोमवार की भोर में करीब तीन घंटे तक शहर में हुई झमाझम बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 54.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बरेली में 54.5, नवाबगंज में 40, आंवला में 34.6 मिमी, बहेड़ी में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले वर्ष 2000 में 24 घंटे में 69.4 मिमी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार रात ही बादल मंडराने लगे थे। तड़के साढ़े तीन बजे आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। इस वजह से कई स्कूलों ने अवकाश भी घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया कि विक्षोभ की सक्रियता अब भी बरकरार है। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलेगी पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से अधिक पहुंचने से राहत मिलती रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 28.5 डिग्री और न्यूनतम भी छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे दर्ज की गई।।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed