{"_id":"59d540fd4f1c1bab538b5bf6","slug":"254-housing-for-poor-in-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में गरीबों के लिए बनेंगे 254 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में गरीबों के लिए बनेंगे 254 आवास
बरेली
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में गरीबों के लिए 254 आवास बनाए जाएंगे। यह आवास रामगंगा नगर आवासीय योजना में बनेंगे। बीडीए ने आवास निर्माण के लिए 11.43 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेजी है। लाभार्थियों को इन आवासों का आवंटन नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) से होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले चयनित लाभार्थियों को 4.5 लाख रुपये में ईब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराया जाना है। इसमें लाभार्थी को केवल दो लाख रुपये खर्च करने होंगे। ढाई लाख रुपये की सरकार सब्सिडी देगी। केंद्र सरकार से डेढ़ लाख और राज्य सरकार से एक लाख की सब्सिडी मिलेगी। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पहले चरण में रामगंगा नगर आवासीय योजना में 11.43 करोड़ से 254 ईडब्ल्यूएस आवास बनाने की डीपीआर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही यह आवास रामगंगा नगर के सेक्टर एक में बनाए जाएंगे। इस योजना में बीडीए को केवल 144 आवास ही बनाने होंगे। 110 ईडब्ल्यूएस आवास पहले से ही बने हैं। इनको भी पीएम आवास में समायोजित कर लिया गया है। आवासों का आवंटन डूडा से होगा।
कोट--
पीएम आवास योजना के प्रथम चरण में 254 आवास बनाने की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। शासन की मंजूरी मिलते ही रामगंगा नगर के सेक्टर एक में आवास बनाए जाएंगे। आवासों का आवंटन डूडा से होगा क्योंकि पात्रों का सर्वे वहीं से किया गया था।
विज्ञापन
- वीएन सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए