फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 thousand vaccinated, only 23 percent immunized

25 हजार को लगना था टीका, सिर्फ 23 फीसदी हुए प्रतिरक्षित

Sat, 13 Mar 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
25 thousand vaccinated, only 23 percent immunized
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट घनश्याम शर्मा ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और उनके परिवार का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
बरेली। कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर लोगों की सुस्ती भारी पड़ती नजर आ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 25300 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन शाम छह बजे तक महज 58 सौ लोगों को ही प्रतिरक्षित किया जा सका। यानी करीब 23 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हो सका। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक, जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सीएचसी-पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में वैक्सीनेश्ेान होना था। सरकारी अस्पताल में छह हजार लोगों को टीका लगना था। इसमें से 888 लोग ही प्रतिरक्षित हुए। गांवों मेें 17400 लोगों के सापेक्ष 3350 लोगों ने टीका लगवाया। निजी अस्पतालों में 19 सौ को वैक्सीन लगनी थी, लेकिन सिर्फ 289 ने ही टीका लगवाया। 2293 बुजुर्गों को देर शाम तक प्रतिरक्षित किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि कई निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण शाम छह बजे के बाद भी किए जाने की जानकारी मिली है। लिहाजा, पत्र जारी कर सभी निजी अस्पतालों को नियमानुसार शाम छह बजे तक ही टीकाकरण करने को कहा गया है। निर्देश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed