{"_id":"695c2cf417e779e8f005189f","slug":"2428-votes-cast-amidst-allegations-of-fake-voting-bareilly-news-c-4-vns1074-800905-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच पड़े 2,428 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच पड़े 2,428 वोट
विज्ञापन
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के 11 पदों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच बार में पंजीकृत 2,736 में से 2,428 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला दिखा। मंगलवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
बरेली बार एसोसिएशन में चुनाव में इस बार मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित व सचिव दीपक पांडेय समेत 80 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। बार सभागार में मतदान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक कराया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता खालिद जीलानी मतदान करने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट किसी अन्य ने डाल दिया है।
उन्होंने निर्वाचन मंडल के पदाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद उनके लिए टेंडर वोट जारी किया गया। फर्जी वोटिंग की शिकायत को लेकर दो-तीन बार हंगामे की स्थिति भी बनी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। एक अधिवक्ता का फर्जी वोट डाले जाने की शिकायत आई है। जांच कराई जा रही है।
n प्रमुख पदों पर दिखी कांटे की टक्कर ः मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को ज्वाला प्रसाद गंगवार और पूर्व बार अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कड़ी टक्कर दी है। अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार, अमित बिसारिया और रविंद्र कुमार सिंह चौहान भी अध्यक्ष पद पर मुकाबले को रोचक बनाते रहे। सचिव पद पर दीपक पांडेय को गौरव राठौर से कड़ी टक्कर मिली है। सचिव पद पर शंकर कुमार सक्सेना और वीरेंद्र पाल गुप्ता ने भी एक-दूसरे के वोट बैंक में खूब सेंधमारी की है। संवाद