फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2328 workers from four special trains came to Bareilly

चार स्पेशल ट्रेनों से बरेली आए 2328 श्रमिक

Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
2328 workers from four special trains came to Bareilly
ट्रेन से आए श्रमिक, अपने घरों को जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीन ट्रेनें गोरखपुर गईं और एक ट्रेन हरदोई में हुई टर्मिनेट

विज्ञापन
बरेली। शुक्रवार को बरेली जंक्शन पर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आईं, जिनमें 2328 श्रमिक और उनके परिवार उतरे। सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उन्हें बसों से उनके घरों को रवाना किया गया। छह श्रमिक संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तीन सौ बेड के अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है।
शुक्रवार को जंक्शन पर चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंचीं। पहली ट्रेन पालनपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन से 1025 श्रमिक और उनके परिवार उतरे। उस समय गर्मी अधिक होने के कारण ज्यादातर मरीजों के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ था, जिससे करीब डेढ़ सौ श्रमिकों को प्लेटफार्म पर बैठा दिया गया। थोड़ी देर बाद सामान्य तापमान होने पर उन्हें बसों में बैठाया गया। इसके बाद भी छह श्रमिक संदिग्ध पाए गए, जिनको एंबुलेंस से एसीसीएम डॉ. आरएन गिरि ने तीन सौ बेड के अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन मोहाली से हरदोई जाने वाली शाम 4.15 बजे जंक्शन पहुंची। ट्रेन से 669 श्रमिक उतरे, जिनको बसों से घरों को रवाना कर दिया गया। तीसरी ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली श्रमिक एक्सप्रेस शाम छह बजे जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन से 322 श्रमिक उतरे, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से उन्हें उनके घर रवाना किया गया। इसके अलावा आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली चौथी ट्रेेन 8.30 बजे जंक्शन पहुंची, जिससे 312 श्रमिक और उनके परिवार वाले उतरे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को बसों से उन्हें उनके घरों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिन भर ट्रेनें आने से जंक्शन पर पूरे दिन चहल-पहल की स्थिति रही। जंक्शन सीएमआई संजीव दुबे, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अंकुर शर्मा, जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार, आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने सभी व्यवस्थाएं संभाली। प्रशासन के एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह और मेडिकल टीम के डॉ. आरएन गिरि, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. रिचा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
रोजाना आनंद विहार से चलेंगी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, आज पालनपुर से आएगी
बरेली। शनिवार को पालनपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह नौ बजे जंक्शन पहुंचेगी। रविवार को राजस्थान के झुनझुन वाला से भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा रेलवे ने दस दिन तक रोजाना आनंद विहार स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें अलग-अलग शहरों को रवाना होंगी, सभी जंक्शन पर रुकेंगी। पहली ट्रेन शुक्रवार शाम छह बजे जंक्शन पहुंची।

12 घंटे का सफर है तो एक बार मिलेगा खाना

रेलवे के नियमों के मुताबिक, 12 घंटे का सफर होने पर रेलवे एक ही बार खाने का पैकेट देगा। शाम को मोहाली से हरदोई जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने वाले श्रमिकों को खाने के पैकेट और पानी की बोतल नहीं दिए गए। ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे मोहाली से चली थी, उस समय सभी श्रमिकों को लंच पैकेट दिया गया था।

दो दिन से सिग्नल सिस्टम फेल, पेपर सिग्नल पर चलीं ट्रेनें

जंक्शन पर सिग्नल सिस्टम बुधवार रात से फेल है। अब तक फाल्ट न मिलने के कारण ट्रेनों को पेपर सिग्नल पर चलाया जा रहा है, जिसके चलते जंक्शन से गुजरने वाली सभी मालगाड़ियों, श्रमिकों को छोड़कर वापस आने वाली श्रमिक स्पेशल और श्रमिकों को ले जाने वाली ट्रेनों को जंक्शन पर रोका जा रहा है, बाद में उन्हें पेपर सिग्नल देकर आगे बढ़ाया जा रहा है।

स्पेशल ट्रेनों से उतरे बरेली, पीलीभीत, बदायूं के श्रमिक

दिन में आईं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बरेली, पीलीभीत, बदायूं और कासगंज के श्रमिक उतरे। सभी के लिए बसें तैयार थीं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को घरों के लिए रवाना कर दिया गया। मोहाली से हरदोई जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मोहाली से सहारनपुर के भी बीस यात्री थे, जिनको सहारनपुर में नहीं उतरने दिया गया। इसके बाद यह लोग जंक्शन पर उतरे। यहां भी उन्हें टिकट देखकर दोबारा ट्रेन में बैठा दिया गया, जिसके बाद यह लोग हरदोई पहुंच गए। जहां से उन्हें सहारनपुर के लिए बसों में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed