फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   23 trains routes changed due to mega block for two days

Railway News: दो दिन मेगा ब्लॉक... 21 ट्रेनों का रूट बदला, राजधानी समेत चार गाड़ियां देरी से चलेंगी

Sun, 01 Sep 2024 05:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 05:44 AM IST
सार

तीन और चार सितंबर को मेगा ब्लॉक के कारण 25 ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने 21 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है। राजधानी समेत चार ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
23 trains routes changed due to mega block for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा और आला हजरत का उर्स समाप्त होने के बाद रेलवे को अब अलग-अलग रेल खंडों में ट्रैक की मरम्मत के लिए ब्लॉक लेने हैं। तीन और चार सितंबर को गोंडा-गोरखपुर रेलखंड में ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली 25 ट्रेनें प्रभावित होंगी। 21 ट्रेनों को मार्ग बदलकर और राजधानी समेत चार ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले रूट 
तीन और चार सितंबर को 02569/02570 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते और 12565/12553 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। तीन सितंबर को 12595 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस,12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बस्ती-गोंडा के स्थान पर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस दो सितंबर को और 12557 चार सितंबर को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस चार सितंबर को छपरा-बलिया-फेफना-मऊ-शाहगंज-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। तीन सितंबर को 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का बस्ती में ठहराव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा तीन सितंबर को 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, चार सितंबर को 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस और 04494 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन भी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। एक सितंबर को 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और दो सितंबर को 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस न्यू बांगाईगांव-गोवालपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।

देरी से चलाई जाएंगी यह ट्रेनें
20505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो सितंबर को, 15005 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस चार सितंबर को दो से चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी।

यह ट्रेनें भी होंगी प्रभावित
15273 रक्सौल-आनंद विहार, 15558 आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15274 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस का चार सितंबर को खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed