फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   22-day-old child stolen in Bareilly, victim couple pleaded with Chief Minister

Bareilly News: मां के साथ सो रहा 22 दिन का बच्चा चोरी, पीड़ित दंपती ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार, कहा-मेरा बेटा...

Sun, 17 Oct 2021 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Oct 2021 11:25 AM IST
सार

बरेली में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। बच्चा अपनी मां के साथ सो रहा था। पीड़ित परिवार नगर निगम की चहारदीवारी के पास झोपड़ी डालकर रहता है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की। 

विज्ञापन
22-day-old child stolen in Bareilly, victim couple pleaded with Chief Minister
पीड़ित मां रोते हुए - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली के नगर निगम की चहारदीवारी के पास झोपड़ी डालकर रह रहे इंद्रपाल और गीता का 22 दिन का बेटा बृहस्पतिवार रात किसी ने चोरी कर लिया। गीता बच्चे के साथ झोपड़ी के बाहर सोई हुई थी। इंद्रपाल और गीता के कई चक्कर काटने के बाद शनिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। पति-पत्नी खुद भी बच्चे की तलाश में भटक रहे हैं।
विज्ञापन


इंद्रपाल महोबा में थाना अजनर के गांव महुआबांध के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि काफी गरीब होने की वजह से मेहनत-मजदूरी के लिए बरेली आए थे। कुछ महीने पहले नगर निगम की चहारदीवारी के पास उन्होंने झोपड़ी डाल ली थी। तब से पत्नी गीता और सात बच्चों के साथ यहीं रह रहे हैं। 
विज्ञापन


झोपड़ी में जगह कम होने की वजह से कुछ बच्चे पास ही पड़े बड़े-बड़े ह्यूम पाइप में भी सो जाते हैं। गुजारे के लिए वह खुद रिक्शा चलाते हैं जबकि गीता कभी-कभी भीख मांग लाती है। बकौल इंद्रपाल, बृहस्पतिवार को महानवमी की वजह से भीख मांगने निकली गीता रात करीब 12 बजे लौटी। थकान की वजह से खाना खाकर रात करीब एक बजे झोपड़ी के बाहर ही सो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 दिन का बेटा भी गीता के पास ही था। रात करीब तीन बजे गीता की आंख खुली तो देखा कि बच्चा गायब है। आसपास ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो रात को ही कोतवाली जाकर शिकायत की तो पुलिस वालों ने खुद बच्चे ढूंढने की बात कहकर लौटा दिया।

नहीं सुन रही पुलिस... मुख्यमंत्री से गुहार

इंद्रपाल ने बताया कि रात में शिकायत के बावजूद पुलिस ने बच्चे को नहीं खोजा। शुक्रवार सुबह चीता मोबाइल के दो सिपाही पहुंचे और पूछताछ करके लौट गए। इसके बाद पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। वे खुद ही बच्चे की तलाश में भटकते रहे। शनिवार को वे लोग फिर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। 

इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसपी कार्यालय में पत्र देने के साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा और बच्चे की तलाश कराने की गुहार लगाई है। इंद्रपाल का कहना है कि वे लोग बहुत गरीब हैं और उनके पास मोबाइल भी नहीं है। इस वजह से उनके पास बच्चे का कोई फोटो भी नहीं है।

बंद निकले निगम के सीसीटीवी कैमरे
इंद्रपाल का कहना है नगर निगम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उनकी जांच भी कराई ताकि बच्चा चोरी करने वाले का कुछ सुराग लग सके लेकिन कार्य जारी होने के चलते कैमरे बंद मिले। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

चौकी चौराहे से भी चोरी हो चुकी बच्ची
अगस्त में चौकी चौराहे के पास दामोदर स्वरूप सेठ पार्क के पास रहने वाली महिला की पांच महीने की बच्ची चोरी हो गई थी। महिला ने कोतवाली में लाल फाटक के प्रद्युम्न यादव और रीना यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्ची बरामद कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बच्ची को ले जाकर बेचने की बात कही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed