{"_id":"5cb635d9bdec2214743f5875","slug":"21555445209-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के मिल रहे समर्थन से विरोधी पस्त: ऐरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के मिल रहे समर्थन से विरोधी पस्त: ऐरन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया। उनका जगह जगह स्वागत भी हुआ। इस दौरान ऐरन ने अपनी सभाओं में कहा कि जनता के मिल रहे समर्थन से विरोधी पस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को विकास की ओर ले जाने वाली सिर्फ कांग्रेस है। सत्ता में बैठी भाजपा देश को विनाश की ओर ले जा रही है। उनके साथ नफीस खां, नईम खां, डा. अंसारी, मखदूम, चांद अंसारी, बाबू अंजान इकबाल, गुलजारी लाल, मुन्ना लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने शहर विधान सभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क कर प्रेमनगर, सिटी आदि के कई मोहल्लों वोट मांगे। उन्होंने इस दौरान प्रवीण सिंह ऐरन के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि अब दलित, पिछड़े, अगड़े, अल्पसंख्यक सभी भाजपा से त्रस्त हैं। वहीं दूसरी ओर ऐरन की पुत्री सोनम ऐरन, पल्लवी ऐरन और दामाद शंकर ने भी कई इलाकों में दौरा कर वोट मांगे। इस दौरान राकेश सक्सेना, योगेश जौहरी, मुनाजिर हुसैन, इंद्रा, सुबोध गांधी, जियाउर्रहमान आदि साथ थे।