फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसडीएम साहिबा एक पार्टी के लिए मांग रही हैं वोट

एसडीएम साहिबा एक पार्टी के लिए मांग रही हैं वोट

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम साहिबा एक पार्टी के लिए मांग रही हैं वोट
बरेली। बहेड़ी की एसडीएम ममता मालवीय के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई कि वह एक प्रमुख राजनीतिक दल के लिए गांव-गांव जाकर वोट डालने का दबाव बना रही हैं। वोटरों को धमकाया भी जा रहा है। निर्वाचन कंट्रोल रूम प्रभारी श्यामलता आनंद ने यह मामला एसडीएम व एडीएम ई के पास भेज दिया है। अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा सीट में आने वाले बहेड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चुनाव आयोग को ई-मेल भेजा था कि ममता मालवीय गांव-गांव जाकर लोगों को धमका रही हैं कि वे एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। शिकायतकर्ता ने आयोग से मांग की है कि मतदान से पूर्व उनका स्थानांतरण न किया गया तो तो चुनाव निष्पक्षता से हो पाना मुमकिन नहीं है। चेतावनी दी है कि आयोग ने अगर एसडीएम का तबादला न किया तो क्षेत्र के तमाम लोग मतदान का बहिष्कार कर देंगे। उधर, एसडीएम ममता मालवीय का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत की जांच में साफ हो जाएगा कि सच्चाई क्या है। जहां तक उन्हें जानकारी है, शिकायत जिस नाम से हुई है, उस नाम का व्यक्ति है ही नहीं। शिकायत में जिस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने की बात कही गई है, उसे हाल ही में उन्होंने आचार संहिता उल्लंघन पर उन्होंने नोटिस दिया था।
विज्ञापन


एसडीएम साहिबा...एक पार्टी के लिए मांग रही हैं वोट
बरेली। बहेड़ी की एसडीएम ममता मालवीय आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंस गई हैं। निर्वाचन आयोग के पास उनके खिलाफ यह शिकायत पहुंची हैं कि वह एक प्रमुख राजनीतिक दल के लिए गांव-गांव जाकर वोट मांग रही हैं। ऐसा न करने वाले वोटरों को धमकाया भी जा रहा है। निर्वाचन कंट्रोल रूम प्रभारी व अपर उप जिलाधिकारी श्यामलता मालवीय ने यह मामला उप जिलाधिकारी व एडीएम ई के पास भेज दिया है। अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली लोकसभा सीट में आने वाले बहेड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने ई-मेल के जरिये चुनाव आयोग को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। इसमें शिकायतकर्ता ने एसडीएम ममता मालवीय पर आरोप लगाया है कि इन दिनों वह गांव-गांव पहुंचकर लोगों को धमका रही हैं कि वह एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। ऐसा न करने पर वोटरों को धमकी तक दी जा रही है। शिकायतकर्ता ने आयोग से मांग की है कि 23 अप्रैल मतदान से पूर्व उनका स्थानांतरण किया जाना बहुत जरूरी है, नहीं तो चुनाव प्रक्रिया के निष्पक्ष हो पाना मुमकिन नहीं है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आयोग ने अगर एसडीएम का तबादला न किया तो क्षेत्र के तमाम लोग मतदान का बहिष्कार कर देंगे। निर्वाचन आयोग से यह मामला निर्वाचन कंट्रोल रूम के पास भेजा गया है। इसके बाद इस मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है।


मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत पहुंची है तो इसकी जांच में भी यह साफ हो जाएगा कि क्या सच्चाई है? फिलहाल जहां तक मुझे जानकारी है कि शिकायत जिस नाम से हुई है, उस नाम का व्यक्ति कोई रहता ही नहीं है। इसलिए शिकायत फर्जी है। शिकायत में जिस प्रत्याशी के वोट मांगने की बात कही गई है, उसके हाल में आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस मेरे ही द्वारा दिया गया है। - ममता मालवीय, एसडीएम, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed