{"_id":"5cae48f7bdec2214065a6910","slug":"21554925815-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटा देने वाली गरीब रथ को बनाया एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटा देने वाली गरीब रथ को बनाया एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जुलाई से एक्सप्रेस बनकर चलेगी काठगोदाम कानपुर और काठगोदाम जम्मूतवी गरीबरथ
विज्ञापन
बरेली। गरीबरथ ट्रेन से इज्जतनगर मंडल को लगातार घाटा हुआ तो उससे एसी कोच हटाकर साधारण कोच लगा दिए गए हैं। काठगोदाम जम्मूतवी और काठगोदाम कानपुर गरीबरथ अब सिर्फ एक्सप्रेस बनकर दौड़ेंगी। ट्रेन की नई समय सारणी भी 14 जुलाई से लागू कर दी जाएगी।
यात्रियों को सुविधा देने के लिए इज्जतनगर मंडल ने दो गरीब ट्रेनें चलाई थी, लेकिन दोनों ट्रेनों से घाटा हो रहा था। काठगोदाम कानुपर गरीब रथ के ज्यादातर कोच खाली रहते थे। इस घाटे से बचने के लिए रेलवे ने ट्रेन को इज्जतनगर, बहेड़ी होते हुए काठगोदाम तक चलाया जबकि पहले यह ट्रेन रामपुर, बिलासपुर, रुद्रपुर होेते हुए काठगोदाम पहुंचती थी। हालांकि इस प्रयोग से घाटा और बढ़ गया। यही स्थिति काठगोदाम जम्मूतवी गरीब रथ की थी। लगातार घाटा होने के बाद रेलवे बोर्ड ने दोनों गरीबरथ ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलने का आदेश दिया। अब जम्मूतवी काठगोदाम एक्सप्रेस (12208) जम्मूतवी से 14 जुलाई को चलेगी जिसमें चार एसी थर्ड, सात स्लीपर, तीन साधारण कोच और दो लगेज कोच होंगे। 16 जुलाई को ट्रेन (12207) काठगोदाम से जम्मूतवी को रवाना होगी। काठगोदाम कानुपर सेंट्रल एक्सप्रेस (12210) 15 जुलाई को काठगोदाम और (12209) 16 जुलाई को कानपुर से चलेगी।