{"_id":"5c82d802bdec22144002d27f","slug":"21552078850-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: हफ्ते में तीन दिन चलेगी रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सप्ताह में एक दिन चलने वाली रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। आगरा फोर्ट से वापस आने वाली ट्रेन अब 11.35 के बजाय रात 12.15 बजे रामनगर पहुंचेगी। एनसीआर डिवीजन से रेक न मिलने से ट्रेन को अभी तीन दिन चलाया गया है। आगे रेक मिलने पर यह रोजाना चलाई जाएगी।
रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (15056) रामनगर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। ट्रेन शाम 5.40 बजे रामनगर से चलकर 06.07 बजे काशीपुर, रात 7.25 बजे लालकुआं, 9.10 बजे इज्जतनगर, रात 9.35 बजे बरेली सिटी, 9.55 बजे जंक्शन, 10.55 बजे बदायूं, 12.30 बजे कासगंज, 3.15 बजे मथुरा जंक्शन होते हुए सुबह पांच बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। वापसी में (15056) सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 01.05 बजे आगरा फोर्ट से चलकर 2.55 मथुरा, शाम 4.55 बजे कासगंज, 6.01 बजे बदायूं, रात 7.15 जंक्शन, 7.35 बजे बरेली सिटी, 7.57 बजे इज्जतनगर, 9.40 बजे लालकुआं होते हुए रात 12.15 बजे जंक्शन पहुंचेगी। अभी तक यह ट्रेन रात 11.35 बजे रामनगर पहुंचती थी।
सोमवार को नया टाइम टेबल आने की संभावना है। मंडलीय अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलने की योजना थी, लेकिन एनसीआर डिवीजन के नया रेक न देने से सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा है। इज्जतनगर डिवीजन के डीआरएम डीके सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलते ही ट्रेन को नियमित किया जाएगा।