फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निगम में अब दारूबाजी हुई तो खैर नहीं, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

निगम में अब दारूबाजी हुई तो खैर नहीं, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
निगम में अब दारूबाजी हुई तो खैर नहीं, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे
निगम में अब दारूबाजी हुई तो खैर नहीं, सीसीटीवी कैमरे लगेंगे - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। नगर निगम परिसर को उसके कर्मचारियों के दारू पीने का अड्डा बना लिए जाने के मामले का अमर उजाला ने खुलासा किया तो अफसर भी होश में आ गए। शुक्रवार सुबह कार्यालय खुलते ही पूरे परिसर में ‘सर्च ऑपरेशन’ चलाया गया और पीकर इधर-उधर फेंकी गई शराब की खाली बोतलें हटवा दी गईं। परिसर में अब शराबखोरी न हो, इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाने शुरू कर दिए गए हैं। इसके साथ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

आईएएस सैमुअल पॉल एन. ने नगर आयुक्त का चार्ज लेते ही नगर निगम में सुधार की कवायद शुरू कर दी थी। मगर कर्मचारियों पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा। बुधवार और बृहस्पतिवार को नगर निगम परिसर में जगह-जगह शराब की बोतलें पड़ी नजर आईं। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो शुक्रवार को कार्यालय खुलते ही प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने पूरे परिसर में शराब की बोतलें तलाश कराकर बाहर फिंकवाई। इसके साथ ही निगम में निगरानी तेज करने के लिए परिसर में 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस समय नगर निगम में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर में लगती है। दो बार बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गईं लेकिन मनमानी के चलते कर्मचारियों ने खराब कर दिया और यह व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नगर आयुक्त बदले हैं तो एक बार फिर कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की कवायद शुरू हो गई है। यह मशीनें निगम के बरामदे में एक ही जगह पर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारियों का समय पर आना-जाना सुनिश्चित करने के लिए छह बायोमीट्रिक मशीनें भी लगाई जा रही हैं। - ईश शक्ति सिंह, प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed