{"_id":"5c5c2ebfbdec2256646ab501","slug":"21549545151-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी बदलवाने के मामले में जांच शुरू, मचा हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी बदलवाने के मामले में जांच शुरू, मचा हडकंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बोर्ड परीक्षा में लगी ड्यूटी को सेटिंग के जरिए बदलवाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। बुधवार को परीक्षा को सुचारू संपन्न कराने के साथ ही अधिकारियों ने ड्यूटी लगाने के मामले में भी रिकॉर्ड तलब किए। डीएम ने संशोधित ड्यूटी में खेल किए जाने के अंदेशे पर परीक्षा नियंत्रक से रिपोर्ट तलब की है।
मंगलवार को ड्यूटी लगाने में खेल का मामला संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि आखिरी दिन अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने में जिला विद्यालय निरीक्षक स्टेनो ने खूब वसूली की है। हालांकि, जांच के आदेश के चलते विभाग में हडकंप मचा हुआ है। बुधवार को भी कई ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षक अपनी ड्यूटी हटवाने पहुंचे। जिनके वाजिब कारण मिले उनकी ड्यूटी काट दी गई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पूर्व में जारी हुई ड्यूटी की सूची में कुछ केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी उनके ही स्कूल के सेंटर वाले स्कूल में लगा दी गई थी। जिसका पता चलते ही उन्हें तत्काल दूसरे जगह तैनाती दी गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अवनीश ने बताया कि अब ड्यूटी में कोई नया संशोधन नहीं किया जाएगा। वहीं, जहां बदलाव हो गया है वही यथास्थिति बनी रहेगी। परीक्षाओं के चलते अब बदलाव संभव नहीं है। हालांकि, जिनका मामला प्रकाश में आया है, उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक, बनी रही अफरा-तफरी
बरेली। आखिरी दिन कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों के उपलब्ध न होने और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती न होने से परेशान रहे। कई अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक जिनकी ड्यूटी उन विद्यालयों में लगाई गई जहां उनके विद्यालय का सेंटर है, वे संशोधित ड्यूटी की लिस्ट जारी न होने से निराश दिखे।
विज्ञापन
बताते हैं कि देर शाम तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कोई लिस्ट जारी नहीं की गई। बता दें कि बरेली परिषदीय परीक्षा 2019 के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है, जिसमें तमाम कक्ष निरीक्षक तथा केंद्र व्यवस्थापक जुड़े हुए हैं। जिनमें संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के संबंध में एक मैसेज जारी किया। जिसके बाद परेशान केंद्र व्यवस्थापक ने अपनी परेशानी उस पर शेयर की कि उनके विद्यालय में शिक्षकों ने पूरी तरह ज्वाइन नहीं किया है। हालांकि, परीक्षा नियंत्रक का दावा है कि सभी शिक्षकों को ड्यूटी बता दी गई है।