फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब छात्रा में नजर आए स्वाइन फ्लू के लक्षण, रिपोर्ट भेजी

अब छात्रा में नजर आए स्वाइन फ्लू के लक्षण, रिपोर्ट भेजी

Fri, 25 Jan 2019 02:27 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
अब छात्रा में नजर आए स्वाइन फ्लू के लक्षण, रिपोर्ट भेजी
बरेली। स्वाइन फ्लू से एक मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गंभीर बीमारी पर काबू पाने की कवायद तेज हो गई है। अभी तक स्वाइन फ्लू के कई संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक और स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज सामने आया है। संक्रामक रोग विभाग के प्रभारी अब्बास मीशान ने बताया कि संदिग्ध मरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। जांच आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर की रहने वाली छात्रा को पिछले करीब एक हफ्ते से सांस फूलने, गले में दर्द व अन्य परेशानियां हो रहीं हैं। छात्रा जिला अस्पताल परामर्श लेने पहुंची तो उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण देखकर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। हालांकि इससे पहले भेजे गए सभी तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन लगातार स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है। वहीं निजी अस्पतालों को नये सिरे से संदिग्ध मरीजों की जानकारी भेजने के लिए पत्र जारी किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला के मुताबिक अब तक सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed