फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाहर की दवा लिखने का लगाया आरोप, हंगामा

बाहर की दवा लिखने का लगाया आरोप, हंगामा

Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
बाहर की दवा लिखने का लगाया आरोप, हंगामा
बरेली। एक बार फिर जिला अस्पताल के डॉक्टर पर तीमारदार ने बाहर की दवा लिखने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे समाजसेवा मंच के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर से तीखी नोंकझोंक की, जिसके बाद तीमारदार और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एडीएसआईसी को लिखित शिकायत दी, जिस पर डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे कुछ मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। पुराना शहर निवासी सना का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें तीन सौ रुपये की बाहर की दवा लिखी थी। वहीं मौजूद बाबू ने 416 रुपये की बाहरी दवा लिखने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर समाजसेवा मंच के नदीम शमसी कई लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप लगा रहे मरीजों के साथ समाजसेवा मंच के पदाधिकारियों ने सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंचकर लिखित शिकायत दी। बाहरी दवा लिखने के आरोपी डॉक्टर से बातचीत की। चेतावनी दी कि आगे कभी ऐसे आरोप लगे और सच्चाई मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। सलाह दी कि अगर कोई डॉक्टर बाहरी दवा लिखता है तो तत्काल शिकायत करें। नदीम शमसी के मुताबिक वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed