फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था की अध्यक्ष और सम्मान होने वाले रमेश मौर्य से लिए बयान

सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था की अध्यक्ष और सम्मान होने वाले रमेश मौर्य से लिए बयान

Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था की अध्यक्ष और सम्मान होने वाले रमेश मौर्य से लिए बयान
बरेली। वुमन चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के कार्यक्रम में संस्था ने सिटी मजिस्ट्रेट के हाथों तमाम आपराधिक केस में अभियुक्त रमेश मौर्य को उत्कृष्ट समाजसेवी का सम्मान दिया था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने संस्था की अध्यक्ष ऋतु शाक्य और रमेश मौर्य दोनों को ही तलब कर उनके बयान लिए हैं। साथ ही रमेश मौर्य पर दर्ज मामलों को भी चेक कराया है। पूछताछ के दौरान रमेश मौर्य ने उनकी शिकायत करने वाले आल इंडिया स्किल्ड वर्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अवधेश चंद्र मांगलिक पर भी तमाम केस दर्ज होने का रिकार्ड सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘रमेश मौर्य’ को उत्कृष्ट समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया था। इसे लेकर आल इंडिया स्किल्ड वर्क वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अवधेश चंद्र मांगलिक ने जमीन सहित अन्य आपराधिक मामलों में अभियुक्त रहे रमेश मौर्य को प्रशासनिक अफसरों द्वारा सम्मानित करने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी है। अमर उजाला में छह फरवरी को प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने वुमन चाइल्ड वेलफेयर संस्था चेयरमैन ऋतु शाक्य को नोटिस जारी किया। इसे लेकर सोमवार को ऋतु शाक्य सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई। उन्होंने बयान में यह सफाई दी कि उन्होंने कार्यक्रम में किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि कई संस्थाओं को सम्मानित किया था। उसमें एक संस्था की तरफ से रमेश मौर्य भी आए थे। उनकी संस्था को रमेश मौर्य के व्यक्तिगत जीवन से कोई लेनादेना नहीं है। सोमवार की शाम को ही सिटी मजिस्ट्रेट ने रमेश मौर्य को भी तलब किया था। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि रमेश मौर्य का कहना है कि शिकायत में उनके खिलाफ जो मुकदमे होने बताए गए हैं, उसमें कई का निस्तारण हो चुका है। रमेश मौर्य ने उनकी शिकायत करने वाले अवधेश चंद्र मांगलिक पर तमाम बड़े मामले दर्ज होने की बात कहते हुए इसके रिकार्ड भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में मैंने ऋतु शाक्य और रमेश मौर्य दोनों को ही बुलाकर उनके बयान लिए हैं। शिकायतकर्ता अवधेश चंद्र मांगलिक को भी बुलाया गया था लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है। उन्हें भी बुलाकर पूछताछ की जाएगी। -अशोक कुमार शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed