{"_id":"5bae690f867a557f373dc328","slug":"21538156815-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में दो लाख लोग बुखार की चपेट में, 24 हजार को मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में दो लाख लोग बुखार की चपेट में, 24 हजार को मलेरिया की पुष्टि
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में बुखार के शुरूआती दौर में स्वास्थ्य विभाग सोया रहा, इसका नतीजा यह हुआ कि बुखार जानलेवा हो गया। बुखार ने दो लाख 13 हजार 286 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से 24197 मरीज मलेरिया से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने ताजा रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है।
मंडल में स्वास्थ्य विभाग ने जानलेवा बुखार से 56 मौतें होना स्वीकार की है। इनमें बरेली में अब तक 25 लोगों की बुखार से मौत होने की बात कही गई है। एडी हेल्थ हेल्थ प्रमिला गौड़ ने बताया कि बरेली के दस ब्लॉक, बदायूं में चार, पीलीभीत में आठ और शाहजहांपुर में छह ब्लॉक फैल्सीपेरम मलेरिया से प्रभावित हैं। सर्वाधिक 88 स्वास्थ्य टीमों ने बरेली के 109 प्रभावित गांवों में सक्रिय कर दिया है। मंडल में 165 टीमें लगातार बुखार के मरीजों का इलाज कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक प्रभावित इलाकों में हालात लगातार सुधर रहे हैं।
बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर
बुखार के मरीज 125468 46770 22233 18815
मलेरिया (वाई वैक्स) 12328 2730 114 142
मलेरिया (फैल्सीपेरम) 7098 1735 43 07