फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मच्छरों से डरकर भागे नगर निगम कर्मचारी

मच्छरों से डरकर भागे नगर निगम कर्मचारी

Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
मच्छरों से डरकर भागे नगर निगम कर्मचारी
नगर निगम में उस समय हंगामा मच गया जब मच्छरों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। नगर निगम के प्रशासनिक भवन के हॉल में अपने काम में व्यस्त कर्मचारी काम छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रशासनिक हाल पूरा खाली हो गया। कर्मचारियों की शिकायत के बाद हाल में फॉगिंग की गई। फिनायल से फर्श धोया गया। हाल से फॉगिंग और फिनायल की गंध हल्की पड़ने के बाद कर्मचारी दोबारा काम पर लौटे।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन के हाल में करीब 20 का स्टाफ काम करता हैं। दोपहर एक बजे के आसपास सभी अपने काम में लगे थे। तभी कहीं से मच्छरों का झुंड आकर काटने लगे। कर्मचारियों का अपने काम में मन लगाना दूभर हो गया। आखिरकार सभी कर्मचारी परेशान होकर हाल से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि नई बिल्डिंग का शिलान्यास होने के दिन से पुरानी बिल्डिंग में बने लेखा विभाग, जलकल विभाग के ऑफिस को खाली किया जा रहा है, जिसके कारण पुरानी बिल्डिंग में घर बनाए बैठे मच्छर भागकर इधर आ गए हैं। पिछले कुछ दिनों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed