{"_id":"5b5b6e394f1c1bb24b8b564d","slug":"21532718649-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में सोशल साइट के खुराफाती होंगे निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में सोशल साइट के खुराफाती होंगे निशाने पर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि लोग सोशल साइट की अफवाहों से लोग दूर रहें। पुलिस और प्रशासन की भी इन पर खास नजर रहेगी।
जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बरेली में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द रमजान के महीने में देखा जा सकता है। इसी प्रकार हिंदू त्यौहारों पर मुस्लिम संस्थाएं सहयोग करती हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से गोपनीय सूचनाएं ली जा रही हैं। यदि किसी ने शरारत का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास का पर्व पूरी आस्था से मनाएं। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के0 मुनिराज ने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत से अधिक लोग अमन पसन्द होते हैं। इक्का-दुक्का शरारत का प्रयास करते है। लोग किसी भी क्रिया पर प्रतिक्रिया न दें। मामला पुलिस के संज्ञान में लाएं, कड़ी कार्रवाई होगी। बाइक से कांवड़ यात्रा करने वाले हेलमेट का प्रयोग करें। मंदिरों के रास्तों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। इस अवसर पर पुलिसए प्रशासन के अधिकारी गण व भारी संख्या में जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। इस अवसर मौजूद शांति कमेटी के सदस्यों ने शांति व्यवस्था में सहयोग का वादा किया।
विज्ञापन
जरी जरदोजी उत्पादों के निर्यात को विशेष कैंप
बरेली । उपायुक्त उद्योग एवं एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के अनुसार एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत जनपद बरेली में जरी जरदोजी उत्पादों की प्रदेश के निर्यात में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जाना है । जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र बरेली में 30 जुलाई को प्रात: 11:00 बजे कैंप आयोजित करेगा। (ब्यूरो)