फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक दर्जन नर्सिंग होम और बरातघरों की होगी कंपाउंडिंग

एक दर्जन नर्सिंग होम और बरातघरों की होगी कंपाउंडिंग

Sat, 18 May 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन नर्सिंग होम और बरातघरों की होगी कंपाउंडिंग
बरेली। रिहायशी इलाकों में अवैध तरीके से बनाए गए कमर्शियल भवनों की कंपाउंडिंग कैंप के आज दस दिन पूरे हो गए। इन दस दिनों में एक दर्जन से अधिक नर्सिंग होम और बरातघरों ने अपने भवनों को कंपाउंड कराने के लिए आवेदन जमा किए। उनके साथ आर्किटैक्ट का बनाया प्रस्तावित मानचित्र भी जमा किया गया है। इन नर्सिंग होम और बरातघरों की कंपाउंडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि व्यापारियों के साथ बीडीए की मीटिंग का कोई नतीजा निकला, क्योंकि कोई भी व्यापारी बीडीए में अपने पुराने भवन का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदन लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

बीडीए ने रिहायशी नक्शे मंजूर कराकर कमर्शियल गतिविधियां चलाने वाले अवैध निर्माण की कंपाउंडिंग कराने के लिए अपने ही सभागार में सात मई से समाधान कैंप लगा रखा है। उसमें कंपाउंड कराने के इच्छुक भवन मालिकों से प्रस्तावित मानचित्र और निर्धारित फीस लेकर उनको कंपाउंड कराया जा रहा है। रिहायशी भवनों के कमर्शियल प्रयोग पर कंपाउंडिंग कराने की जन जागरूकता के लिए बीडीए उपाध्यक्ष ने व्यापारियों से मीटिंग भी की थी, मगर व्यापारियों ने उत्साह नहीं दिखाया। दूसरी ओर बीडीए के समाधान कैंप में अब तक दस नर्सिंग होम और दो बरातघर मालिकों ने प्रस्तावित मानचित्र आवेदन फार्म के साथ बीडीए में जमा कर दिया है। इनकी कंपाउंडिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दस दिन के समाधान कैंप से बीडीए को लगभग 3.5 करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद है। चीफ टाउन प्लानर आशीष शिवपुरी ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद कंपाउंडिंग में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed