{"_id":"5cdf14fabdec22071e6d5cf2","slug":"201558123770-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती 2013: अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती 2013: अभ्यर्थियों ने मांगी इच्छा मृत्यु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2013 में मेडिकल परीक्षण तक पास कर चुके अभ्यर्थियों ने प्रांतीय आह्वान पर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर एसीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि वे लोग सरकारों के रवैये से काफी हताश हैं। उन्हें या तो नौकरी दी जाए अन्यथा इच्छा मृत्यु की स्वीकृति दे दी जाए।
कई अभ्यर्थी शुक्रवार सुबह डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि वे 11786 अभ्यर्थी सपा सरकार में चयनित हुए थे। लिखित, फिजिकल व अन्य प्रक्रिया पास करके उनका चयन होना था पर वर्तमान प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के नकारात्मक रवैये से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है। वे लोग आर्थिक, मानसिक व शारीरिक रूप से बहुत शोषित हो चुके हैं। अब वे चाहते हैं कि उन्हें इच्छामृत्यु दे दी जाए। एसीएम ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। कहा कि उनके ज्ञापन को राष्ट्रपति को भेज दिया जाएगा।