{"_id":"5cb78cb3bdec22144d7e299c","slug":"201555532979-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो शाहजहांपुर जाएगा बॉयोमेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो शाहजहांपुर जाएगा बॉयोमेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले का बॉयोमेडिकल वेस्ट अब निस्तारण के लिए शाहजहांपुर जाएगा। वहां प्लांट को अनुमति मिल गई तो शासन ने भी हरी झंड दे दी है। संस्था ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क भी किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही बरेली का बॉयो वेस्ट शाहजहांपुर प्लांट को जाने लगेगा।
परसाखेड़ा में चल रहे प्लांट का मामला एनजीटी में चल रहा है। पिछले दिनों एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड को कार्रवाई के लिए भी लिखा। हालांकि मामले में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दूसरी तरफ शासन स्तर से एक संस्था को जिम्मेदारी दे दी गई है। जिसका पत्र भी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचा है। जिले में करीब 309 अस्पताल हैं। जिनका अनुबंध इसी प्लांट से होगा। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल का कहना है कि शासन स्तर से एक प्लांट से अनुबंध हुआ है। अब आगे जैसे निर्देश होंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमारा काम मेडिकल वेस्ट एकत्र करके उठवाना है। बाकी काम प्लांट को करना है।