फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अगले हफ्ते मुश्किल भरा सफर, बरेली होकर जाने वाली 26 ट्रेनें रद्द

अगले हफ्ते मुश्किल भरा सफर, बरेली होकर जाने वाली 26 ट्रेनें रद्द

Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
अगले हफ्ते मुश्किल भरा सफर, बरेली होकर जाने वाली 26 ट्रेनें रद्द
बरेली। रेल पटरियों को बदले जाने का काम लंबे समय तक घिसटते रहने की वजह से यात्रियों की दिक्कतों का सिलसिला खत्म होने में नहीं आ रहा है। अब लखनऊ-रायबरेली सेक्शन में 27 किलोमीटर तक पटरियाें पर नॉन इंटरलॉकिंग के लिए 16 से 24 अप्रैल के बीच 26 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा तीन दिन तक पंजाब और दिल्ली रूट की ट्रेनें बरेली जंक्शन होते हुए लखनऊ की तरफ नहीं जाएंगी यानी इन्हें डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे ने इन ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्रियों को इसकी सूचना भी भेज दी है।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक 16 से 24 अप्रैल के बीच बरेली से लखनऊ और मुरादाबाद जाने के लिए यात्रियों को कुछ ही ट्रेनें मिलेंगी। यानी उनका सफर काफी मुश्किल भरा होगा। लखनऊ से उतरेटिया, मोहनलाल गंज कनकखा, निगोहन और श्रीराजनगर स्टेशन तक के 41 किलोमीटर सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग 14 से 23 अप्रैल तक होगी। काम कराने की वजह से रेलवे ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को दस दिन के लिए रद्द किया है। एक ट्रेन लखनऊ से ही डायवर्ट होकर जाएगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12327 अप उपासना एक्सप्रेस 17 से 20 और 12327 डाउन 18 से 21 अप्रैल के बीच निरस्त रहेगी। 12369 अप कुंभ एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल और 12370 डाउन 17 से 24 तक नहीं चलेगी। 22407 अप गरीब रथ एक्सप्रेस 17 से 22 अप्रैल और 22407 डाउन 18 से 23 अप्रैल के बीच रद्द की गई है। 13005 अप पंजाब मेल 16 से 23 अप्रैल और 13006 डाउन 17 से 25 अप्रैल के रद्द हुई है। 13257 अप जनसाधारण एक्सप्रेस 17 से 24 और 13258 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक रद्द होगी। 14115 अप इलाहाबाद हरिद्वार 17, 19 और 22 अप्रैल और डाउन में 17, 19 और 22 अप्रैल के निरस्त हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 14369 अप त्रिवेणी एक्सप्रेस 16 से 24 अप्रैल और 14370 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक के लिए निरस्त रहेगी। 14265 अप जनता एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल और 14266 डाउन 17 से 24 अप्रैल के लिए निरस्त हुई है। 14307 अप मुगलसराय एक्सप्रेस 18 से 24 और 14308 डाउन में 16 से 24 अप्रैल तक निरस्त हो गई है। 14511 अप नौचंदी एक्सप्रेस 18 से 24 अप्रैल और 14512 डाउन 18 से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। 22355 अप चंडीगढ़ पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 18 व 22 अप्रैल और 22356 डाउन 19 व 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। 22419 अप सुहेलदेव एक्सप्रेस 17 व 19 अप्रैल और डाउन 17 व 19 अप्रैल को नहीं चलेगी। इसके साथ 54377 अप इलाहाबाद पैसेंजर 17 से 24 अप्रैल और 54378 डाउन 16 से 23 अप्रैल तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से वापस होगी पद्मावत एक्सप्रेस
दिल्ली से प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ न जाकर लखनऊ से दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन 16 से 22 अप्रैल और वापसी में 17 से 23 तक नहीं चलेगी। पद्मावत एक्सप्रेस लखनऊ से रात 9.55 बजे चलकर रात 1.38 जंक्शन पहुंचती है। वापसी में 17 से 23 अप्रैल दिल्ली से शाम 7.50 बजे चलकर रात 12.53 बजे जंक्शन पहुंचती है।


लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी होकर चलेगी अर्चना एक्सप्रेस
राजेंद्रनगर टर्मिनल (पटना) से जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 17 से 21 वाराणसी से फैजाबाद होते हुए लखनऊ रूट से आवागमन करेगी। रूटीन में अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी से भदोही, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। 22 अप्रैल को हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 11.42 बजे जम्मू से जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed