फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा से गठबंधन के बाद बढ़ गया बसपा के टिकट का रेट

भाजपा नेता नरेश अग्रवाल का आरोप, कहा- सपा से गठबंधन के बाद बढ़ गया बसपा के टिकट का रेट

Sat, 09 Mar 2019 02:35 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 09 Mar 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
सपा से गठबंधन के बाद बढ़ गया बसपा के टिकट का रेट
सांकेतिक तस्वीर
यूपी के पूर्व मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन में लोकसभा टिकट 20 करोड़ में बिक रहा है। प्रत्याशी पहले 20 करोड़ का टिकट खरीदेगा और फिर 20 करोड़ चुनाव में खर्च करेगा तो क्या जनता के बारे में सोचेगा और क्या देश के बारे में। उन्होंने कहा कि 21 दलों का एजेंडा मोदी को हटाने पर है जबकि मोदी गरीबी, बेरोजगारी और आतंकवाद मिटाने के लिए काम कर रहे हैं। जनता को स्थिरता और सुरक्षा के लिए भाजपा को जिताना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नरेश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पिता के सगे नहीं हुए तो वह किसी के सगे नहीं हो सकते। बोले- सपा से गठबंधन के बाद बसपा में टिकट का रेट और बढ़ गया है। जब गठबंधन नहीं हुआ था तो बसपा का टिकट 5 करोड़ में भी नहीं बिक रहा था।
विज्ञापन


नरेश अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके भारत की ताकत बता दी है। पाकिस्तान को सिर्फ मोदी ही सबक सिखा सकते हैं। आतंकवादियों का समूल नाश हिंदुस्तान के वीर सपूत ही करेंगे। पांच साल मोदी को और मिले तो जनता के सामने नया हिंदुस्तान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगली बार मोदी सरकार बनते ही वह जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का प्रस्ताव खुद सरकार के समक्ष रखेंगे क्योंकि एक वर्ग जनसंख्या बढ़ाने में लगा हुआ है। इसके चलते कुछ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed