{"_id":"5c82d87abdec22140f074f73","slug":"201552078970-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर 20 हजार की बात आई तो बीएसए ने शिक्षक पर गाज गिराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर 20 हजार की बात आई तो बीएसए ने शिक्षक पर गाज गिराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शिक्षक नेता ने जनप्रतिनिधि के सवाल पर आपत्ति जताई तो अफसरों ने उन्हें चेतावनी देकर बड़ी कार्रवाई से बचा लिया। मामला निपटने पर जब 20 हजार खर्च और अफसरों पर सेटिंग की बात आई तो बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने शिक्षक विजय कुमार आर्य को सस्पेंड कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर विजय सिंह को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
मीरगंज ब्लॉक में 26 दिसंबर को आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख राजीव गुप्ता ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बच्चे कम होने का कारण पूछा था। इस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदगांव के सहायक अध्यापक व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार आर्य ने बीच में ही उनकी बात पर जवाब देते हुए गैर मान्यता के निजी स्कूल बंद कराने को कहा था। मामला तूल पकड़ गया और ब्लॉक प्रमुख ने बीएसए से शिकायत की। शिकायत पर अफसरों ने माफीनामा लिया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को जिला योजना की बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने यह मामला दोबारा उठाया। उन्होंने कहा था, शिक्षक कह रहा है मेरी शिकायत ने उसके 20 हजार रुपये खर्च करा दिए। बीएसए बताएं कि यह रुपये किसने लिए? हंगामे के चलते बीएसए बमुश्किल जवाब दे सकीं। इसके बाद शुक्रवार को उन्होंने विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में सहायक अध्यापक विजय कुमार आर्य को सस्पेंड कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर, विजय सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस मामले में शिक्षक का कहना है कि उसने तो लिखित में माफी मांग ली थी। चेतावनी देने के बाद दोबारा कार्रवाई क्यों की गई, मैं नहीं जानता।