{"_id":"5c6b1343bdec22737e6b0957","slug":"201550521155-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-बांद्रा सुपरफास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद स्टेशन पर रुकेगी गोरखपुर-बांद्रा सुपरफास्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली, बदायूं और कासगंज के लोगों के लिए रेलवे ने एक और ट्रेन के ठहराव का तोहफा दिया है। लखनऊ-बांद्रा सुपरफास्ट के बाद अब रेलवे ने बांद्रा-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव फर्रुखाबाद स्टेशन पर किया है, इससे यात्रियों को मुंबई के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
कासगंज और बदायूं के लोगों के लिए लखनऊ से बांद्रा जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन फर्रुखाबाद स्टेशन पर रुकती है। इसमें रिजर्वेशन की काफी मारामारी रहती थी। रेलवे ने ठंड और कोहरे के चलते लखनऊ-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन रद्द रही है। अब रेलवे ने गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली एक और सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव फर्रुखाबाद स्टेशन पर करने का आदेश दिया है। फिलहाल रेलवे ने छह महीने के बाद ट्रेन रोकने के आदेश दिए है, यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ट्रेन का हमेशा के लिए ठहराव किया जा सकेगा। यह बांद्रा से सुबह 4.50 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकेगी। जबकि गोरखपुर से शाम 3.08 मिनट पर पहुंचकर 3.13 मिनट पर चलेगी। इस ट्रेन से बरेली, बदायूं और कासगंज के लोगों के लिए फायदा होगा। अब तक इन शहरों के लोग मुंबई जाने के लिए दादर एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराते थे। इस ट्रेन के ठहराव से लोगों को ट्रेन की मारामारी से सुविधा मिल जाएगी।