फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

बरेली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में
बरेली। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर तय समय से 20 दिन पहले बर्फबारी और बूंदाबांदी होने से बरेली समेत पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। पहाड़ों पर जो बर्फ जनवरी के पहले या दूसरी हफ्ते में गिरती थी, वह इस बार नवंबर के आखिरी और दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तीन बार गिर चुकी है और बूंदाबांदी भी हो रही है। ऐसे में आने वाले चार या पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। सुबह-शाम मध्यम और घना कोहरा पड़ने के साथ दिन में धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भूमध्य सागर से उठने वाली ठंडी हवाएं दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ही ठंड का कहर बरपाने लगी हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर तय समय से 20 दिन पहले बर्फबारी होने से बरेली समेत पूरा उत्तरी भारत शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। यह 19.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। अगले पांच दिन आसमान में न बादल रहेंगे, न ही बारिश की कोई संभावना है, लेकिन शुष्क और साफ मौसम के बीच सर्द हवाएं ठंड से कंपकंपी छुड़ाएंगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पहाड़ों पर पूर्व में हो चुकी बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं के प्रकोप से धूप खिलने के बावजूद दिन में ठंड बनी रहेगी। सुबह-शाम मध्यम घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed