फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
MJP Rohilkhand university
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय खासतौर से मुरादाबाद मंडल के छात्रों को बड़ी राहत देने जा रहा है। उनको प्रोविजनल डिग्री और माइग्रेशन जैसे दस्तावेजों के आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की दौड़ अब नहीं लगानी पड़ेगी। वह घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी।
विज्ञापन

छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में करीब तीन साल पहले सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया था। यहां से छात्र डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। सुबह आवेदन करने के बाद शाम तक छात्रों को सर्टिफिकेट मिल जाता है। भीड़ ज्यादा होने से कई बार छात्रों को अगले दिन सर्टिफिकेट मिल पाते थे। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी मुरादाबाद मंडल के छात्रों को उठानी पड़ती थी। जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन करीब तीन सौ से ज्यादा सर्टिफिकेट सिंगल विंडो से जारी होेते हैं। एडमिशन प्रक्रिया के दौरान इनकी संख्या और बढ़ जाती है। छात्रों को परेशानी से बचाने के लिए सिंगल विंडो को ऑनलाइन किया जा रहा है। छात्र ऑनलाइन आवेदन करेंगे। सर्टिफिकेट बनने के बाद छात्रों को सूचना पहुंच जाएगी। वह विश्वविद्यालय आकर अपना सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इससे उनका काफी समय बचेगा।
विज्ञापन



सिंगल विंडो को ऑनलाइन करने की तैयारी है। आवेदन प्रक्रिया के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन होने से दूर दराज से आने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रोफेसर एनएन पांडेय, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed