फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आगामी चुनाव की ‘नब्ज’ टटोलेंगे बंसल-भवानी

आगामी चुनाव की ‘नब्ज’ टटोलेंगे बंसल-भवानी

Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आगामी चुनाव की ‘नब्ज’ टटोलेंगे बंसल-भवानी
 भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शाहजहांपुर रोड स्थित फ्यूचर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सभी सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य एजेंडा लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटियों की मजबूती रहेगा। माइक्रो बूथ प्लानिंग के बहाने खजुरिया कांड और विधायक की स्थिति भी भांपेंगे।
विज्ञापन

योगी सरकार बनने के बाद संगठनात्मक दृष्टि से भाजपा की यह बड़ी मीटिंग हो रही है। इसमें प्रदेश और जिला संगठन के बड़े पदाधिकारियों के अलावा सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीसी वर्मा, छत्रपाल गंगवार, बहोरनलाल मौर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल को आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, बृज क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य के अलावा जिला कमेटी से अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर समेत उनकी जिला कार्यकारिणी और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह और प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल बरेली पहुंच चुके हैं। क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि भाजपा की संगठनात्मक बैठक का मुख्य एजेंडा बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट, संगठन विस्तार और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नये वोटर बनवाना रहेगा।
विज्ञापन



उठ सकता है विधायक-एसएसपी विवाद मुद्दा
भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बिथरी विधायक राजेश मिश्र पप्पू भरतौल और एसएसपी के बीच विवाद का मामला उठ सकता है। विधायक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पर एसएसपी और एसपी सिटी के रवैये पर भाजपा पदाधिकारी आपत्ति जता सकते हैं। विधायक समर्थक मोहर्रम के ताजियों के रूट विवाद के सबूत बड़े नेताओं के समक्ष रखकर अफसरों को हटाने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed