फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बड़ा बाईपास को जमीन देने वाले 600 किसानों को मुआवजे की उम्मीद बढ़ी

बड़ा बाईपास को जमीन देने वाले 600 किसानों को मुआवजे की उम्मीद बढ़ी

Tue, 07 Aug 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाईपास को जमीन देने वाले 600 किसानों को मुआवजे की उम्मीद बढ़ी
बरेली। बड़ा बाईपास के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने 600 किसानों की मुआवजा देने की मांग पर गाइड लाइन तय कर दी है, इस पर अंतिम मुहर लगनी है। हालांकि मुआवजा की राशि कोर्ट की अनुमति के बाद ही तय होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर बड़ा बाईपास रोड के किसानों को मुआवजे देने के संबंध में राय मांगी थी। सूत्रों की मानें तो शासन ने इस मसले पर अपनी राय भेज दी है। हालांकि अभी शासन से जारी पत्र नहीं पहुंचा है, लेकिन यह बताया जा रहा है कि शासन 600 किसानों को जल्दी मुआवजा देने पर सहमत है। चूंकि यह मामला कोर्ट में लंबित है लिहाजा शासन चाहता है कि किसानों को मिलने वाले मुआवजे की राशि और समय कोर्ट के समक्ष तय हो।
विज्ञापन

रजऊ परसपुर से परसाखेड़ा तक 32.5 किलोमीटर लंबा बड़ा बाईपास पांच साल पहले बनाया गया था। बड़ा बाईपास रोड बनाने के लिए 33 गांवों के करीब 3000 किसानों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। इनमें 2400 किसानों ने जमीन का मुआवजा ले लिया था। लगभग 600 किसानों ने विसंगतियों के चलते मुआवजा नहीं लिया। किसानों का आरोप था कि जमीन अधिग्रहण के बदले बड़े नेताओं के गांवों को राजनीतिक दबाव में अधिक दरों पर मुआवजा दिया गया। तबसे यह मामला कोर्ट में है। दो माह पूर्व किसान कोर्ट से बाहर मामला निपटाने के लिए प्रशासनिक अफसरों से मिले थे और डीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसानों के मुआवजे के संबंध में शासन की राय जल्द आ जाएगी। लेकिन यह मामला पहले से कोर्ट में है। इसलिए मुआवजे की रकम और समय कोर्ट ही तय करेगा। - सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, एसएलओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed